फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब एंड सिंध बैंक सेमीफाइनल में

Tue, 03 Nov 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एंड सिंध बैंक के खिलाड़ियों ने रेल कोच फैक्टरी कपूरथला को हराकर 32वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली और आरसीएफ कपूरथला के बीच खेला गया।

बैंक के खिलाड़ियों ने विरोधी टीम पर चार गोल दागे, जबकि आरसीएफ कपूरथला टीम के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं ले सके। बैंक की तरफ से कर्मजीत सिंह ने तीन गोल और रणजोत सिंह ने एक गोल किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कपूरथला के एसएसपी रजिंदर सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। दिन का दूसरा मैच इंडियन एयर फोर्स और इंडियन ऑयल मुंबई के मध्य खेला जा रहा था।


सेमीफाइनल में पंजाब एंड सिंध बैंक का मुकाबला भारतीय रेलवे के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें