फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते पीटीटीआई प्रिंसिपल गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर विजिलेंस की टीम ने पीटीटीआई माहिलपुर के प्रिंसिपल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसएसपी विजिलेंस रुपिंदर सिंह ने बताया कि संस्था में कार्यरत सेवादार प्यारा राम पुत्र बंता राम निवासी जंड़ोली ने अपनी बेटी की शादी के लिए जीपीएफ से दो लाख रुपये लेने थे।
विज्ञापन



इसको पास करने के लिए प्रिंसिपल प्रगट सिंह उससे सात हजार रुपये मांग रहा था। उसने डीएसपी विजिलेंस कार्यालय होशियारपुर में इसकी शिकायत की। इस पर मंगलवार करीब 11 बजे विजिलेंस टीम ने सरकारी गवाह डॉ. भूपिंदर सिंह एसएमओ पीएचसी आदमपुर, रणवीर सिंह तहसील भलाई अधिकारी जालंधर के साथ प्रिंसिपल प्रगट सिंह को सेवादार प्यारा राम से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।



आरोपी के खिलाफ विजिलेंस कार्यालय जालंधर में भ्रष्टाचार रोकू कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मौके पर इंस्पेक्टर दलवीर सिंह, एसआई हरजीत सिंह, एएसआई सतपाल सिंह, एएसआई दलवीर सिंह, रीडर जगरूप सिंह और कांस्टेबल बलवीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें