फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की सप्लाई बंद करने से गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

Sun, 26 Jun 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
विभाग की ओर से रजवाहे में पानी की सप्लाई बंद करने से गुस्साए चार गांवों के लोगों ने गांव मड़मलू में मुख्य मार्ग पर धरना लगाकर यातायात ठप कर दिया। लोगों को आरोप था कि पहले तो सफाई के नाम पर पानी की सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन


अब धान का सीजन होने पर जब पानी की जरूरत है तो सप्लाई फिर से बंद कर दी गई है। धरने में शामिल बूड़ा गुज्जर, मड़मलू, मांगटकेर, जस्सेआणा, संगराना के लोगों ने करीब चार घंटे तक यातायात ठप्प रखा। इस दौरान हलका विधायक करण कौर बराड़ व कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भिंदर शर्मा, आम आदमी पार्टी के सरबजीत सिंह हैपी, अर्शदीप सिंह भी लोगों के समर्थन में पहुंचे।

एसडीओ हरबंस सिंह और तहसीलदार जसवंत सिंह ने धरनाकारियों को रजवाहे में पानी छोड़ने का विश्वास दिलाया। इसके बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त किया। इस दौरान सुखदेव सिंह, सुमंद सिंह, गुरलाल सिंह और निर्मल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें