जल सप्लाई व सैनिटेशन मस्टरोल इंप्लाइज यूनियन की ओर से मंगलवार को भी रोष प्रदर्शन किया गया। यूनियन के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार व बिक्रम सिंह बिट्टू ने बताया कि संगठन की ओर से चल रहा धरना पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है।
प्रदर्शनकारी 204 कर्मचारियों को बिना शर्त रेगुलर करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, मेडिकल कैशलैस योजना सही तरीके से लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान जसवीर सिंह, जसवंत सिंह, बहादुर सिंह, बिक्कर सिंह, सतनाम सिंह, सुरिंद्र सिंह, सुखवीर, कुलवंत सिंह मौजूद थे।