बेरोजगार मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर यूनियन (मेल) की ओर से अपनी मांगों के लिए रविवार को लंबी में मुख्य मार्ग पर धरना देकर रोष-प्रदर्शन किया गया। यूनियन ने दोपहर 12 से 2 बजे तक नेशनल हाईवे पर यातायात भी ठप किया।
इस दौरान ही उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेताओं का आरोप था कि बार-बार बैठक होने पर भी उनकी मांगों की पूर्ति नहीं की जा रही। उन्होंने बताया कि बीते नौ सालों से मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर की भर्ती नहीं की गई है। बीती 30 अप्रैल को हुई बैठक के दौरान राज्य सरकार ने 1,263 पदों की मंजूरी दी थी, जिसका अभी तक भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया।
यूनियन नेताओं ने मांग की है कि 1263 आसामी का इश्तेहार जल्द जारी कर भर्ती की जाए, ताकि चुनाव अचार संहिता से पहले यह प्रक्रिया पूरी हो सके। इस दौरान ही पहुंचे तहसीलदार चरणजीत सिंह ने धरनकारियों से ज्ञापन लिया। तहसीलदार ने हेल्थ वर्करों को 2 सितंबर को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बैठक करवाने का भरोसा भी दिया।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त किया। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह, चेयरमैन सुखविंदर सिंह, पलविंदर सिंह, हरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह अमलोह, मनजीत सिंह