फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 20 Jul 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दी क्लास फोर इंप्लाइज यूनियन की प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर बुधवार को कैनाल कॉलोनी में जिला अध्यक्ष हरभगवान की अध्यक्षता में सरकार की नीतियों के विरोध में अर्थी फूंकी गई। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों के लिए सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार कर्मियों की मांगों को पूरा करने में आनाकानी कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने पांचवें वेतन आयोग की गलतियों को दूर करने, छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट जारी करना, डीए की किस्तों का बकाया एक साथ देने, जनवरी 2016 की रहते डीए की किस्त जारी करना, जंगलात कर्मियों को रेगुलर करने की मांग की।

नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों की पूर्ति न की गई तो वह आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। इस दौरान रेवत सिंह रावत, लखविंदर सिंह, लाल चंद, मुख्तयार सिंह, काला सिंह, गुरदास सिंह, पूरण सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें