फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI केस में फंसे जालंधर दूरदर्शन के डायरेक्टर, वजह चौंकाने वाली

Wed, 20 Jul 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
दूरदर्शन जालंधर के डायरेक्टर ओम गौरी दत्त शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जालंधर दूरदर्शन के डायरेक्टर ओम गौरी दत्त शर्मा सीबीआई के केस में फंस गए है। इसके पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। ओम गौरी दत्त शर्मा पर दो फिल्म वितरकों पर मेहरबानी का आरोप है। ओम गौरी दत्त ने इन दो वितरकों को 50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन


सीबीआई टीम डायरेक्टर गोरी दत्त के खातों के अलावा बैंक लाकरों की जांच कर रही है। ओम गोरी दत्त शर्मा के पास जालंधर और शिमला का चार्ज है। सीबीआई की एक टीम शिमला में भी जांच कर रही है। सोमवार को दूरदर्शन में सीबीआई टीमों ने छापामारी की थी और वहां से काफी दस्तावेज कब्जे में लिए थे।

यह शिकायत सुरजीत सिंह नामक वितरक ने दी थी, उनका आरोप था कि डायरेक्टर दो फिल्म वितरकों को अपने पद का दुरुपयोग कर फायदा पहुंचा रहे हैं। प्राथमिक जांच में पता चला कि दो फिल्म वितरकों को 50 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें