स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पेरा मेडिकल साइंस बादल की छात्राओं ने मंगलवार को हॉस्टल फीस में होने जा रही वृद्धि के विरोध में बठिंडा-बादल-ख्योंवाली मार्ग पर इंस्टीट्यूट के गेट समक्ष प्रदर्शन किया। सैकड़ों छात्राएं सुबह आठ बजे ही इंस्टीट्यूट के गेट के सामने धरना लगाकर बैठ गईं।
प्रदर्शनकारी छात्राओं का कहना था कि वह हॉस्टल के बुरे प्रबंधों के खिलाफ मैनेजमेंट को कई बार कह चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से उन्हें मजबूर धरने प्रदर्शन का कदम उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि नवंबर माह से उनकी मेस फीस बढ़ाकर 1850 रुपये की जा रही है, मगर वह ऐसा नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रबंधकों के अनुसार अगर वह यह फीस नहीं देंगे तो यूनिवर्सिटी फीस में 2,200 रुपये वृद्धि की जाएगी, जो वह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सुबह से देर शाम तक छात्राएं धरने पर डटी रहीं।