फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा मार्केट में जगह को लेकर दुकानदारों का हंगामा

Wed, 28 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
महानगर के बल्टर्न पार्क में अस्थाई तौर पर लगने वाली पटाखा मार्केट में जगह के लिए दुकानदारों नेे हंगामा कर दिया। पटाखा व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदारों ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर उनको मिली जगह से ज्यादा जगह पर अपना सामान फैला दिया है। इस वजह से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकते।
विज्ञापन


हंगामा होता देख एडीसी (पी) रविंद्र पाल संधू, थाना दो के प्रभारी प्रेम कुमार व निगम के संयुक्त आयुक्त राजीव वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने भड़के दुकानदारों को शांत कर इंसाफ दिलाने की बात कही। इसके बाद अधिकारियों ने दुकानदारों की शिकायत सुनीं और जिन दुकानदारों ने अपना सामान ज्यादा-जगह पर फैलाया हुआ था, उसको उठवाकर मामले का हल करवा दिया।

इस दौरान पटाखा व्यापारियों ने अधिकारियों से कहा कि पटाखा मार्केट में सफाई व्यवस्था, पीने के पानी का प्रबंध, बिजली की नियमित सप्लाई और फायर ब्रिगेड का प्रबंध किया जाए। इसके अलावा व्यापारियों ने मार्केट में किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस प्रबंध भी करने को कहा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने जल्द सभी व्यवस्थाओं का प्रबंध करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने भी पटाखा व्यापारियों से कहा कि वह दुकानों में सुरक्षा देने और आग विभाग बुझाने वाले उपकरण जरूर रखें। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह 7 अक्तूबर से पहले दुकानें ना लगाएं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें