फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये न मिलने से परेशान दोे बैंकों के बाहर लोगों का प्रदर्शन

Tue, 06 Dec 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से बैंकों में रुपये न मिलने से परेशान जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग इस कदर परेशान हो चुके हैं कि अब वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जालंधर के दो बैंकों के बाहर मंगलवार को भी लोगों ने रुपये न मिलने से परेशान होकर रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि बैंक स्टाफ और मैनेजर अपने करीबियों को रुपये दे रहे हैं और जनता जो कई घंटों से लाइनों में लगी है, उन्हें रुपये नहीं मिल पा रहे हैं।

वडाला चौक स्थित एसबीआई बैंक और किशनपुरा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लोगों की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस वहां पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। पंजाब नेशनल बैंक के बाहर रोष जाहिर करते हुए लोगों ने कहा कि बैंक मैनेजर अपने चहेतों को रुपये दे रहा है।
विज्ञापन


वह कई दिन से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन हर बार कैश खत्म हो जाने से उनको बैरंग वापस जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ बैंक मैनेजर और स्टाफ की मिलीभगत से हो रहा है। बैंक मैनेजर का कहना है कि उनके और स्टाफ की ओर से किसी जानकार व्यक्ति को रुपये नहीं दिए गए हैं। बैंक में जितने रुपये आ रहे हैं, लोगों में बांटे जा रहे हैं।

उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं। एसबीआई बैंक के बाहर एसीपी मनजीत सिंह और पंजाब नेशनल बैंक के बाहर थाना नंबर 3 के प्रभारी ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें