फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पेयजल की सप्लाई से दुखी लोगों का प्रदर्शन

Mon, 27 Feb 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड नंबर 40 में पड़ते न्यू गुरु नानक नगर के निवासियों ने सोमवार को दूषित पेयजल की सप्लाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। मोहल्ला निवासियों के अनुसार कई दिनों से गंदा पानी आने की वजह से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इलाका निवासी गुरप्रीत और विजय ने कहा कि गंदे पानी से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम प्रबंधन को इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इससे तंग आकर उन्होंने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दूषित पेयजल की सप्लाई होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं।

उन्होंने इस समस्या का जल्द हल करवाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों में उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो वे निगम परिसर के बाहर मेन गेट पर धरना देंगे। इलाका पार्षद डॉ. प्रदीप राय ने लोगों को समझा कर धरना प्रदर्शन खत्म करवाया और समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें