फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में खस्ताहाल सड़क से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 16 Mar 2016 03:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शहर के अशोक नगर की खस्ताहाल सड़क से परेशान अशोक नगर वेलफेयर सोसाइटी, कार बाजार एसोसिएशन, दुकानदारों और इलाका निवासियों ने मंगलवार सुबह 11 बजे बस्ती नौ चौक पर धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने इलाका पार्षद कमलेश ग्रोवर की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इलाका निवासियों का कहना है कि सड़क की हालत बेहद खराब है। हलकी सी बारिश से सड़क पर पानी जमा हो जाता है। कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन निगम इस सड़क को नहीं बना रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मेयर सुनील ज्योति और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलते ही सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया मौके पर पहुंचे। लोेगों ने उनके सामने भी निगम विरोधी नारे लगाए। भाटिया ने लोगों को शांत करने की प्रयास किया, लेकिन वे नारेबाजी करते रहे।

धरना स्थल पर विपक्ष दल के पार्षद जगदीश राजा, पार्षद सुशील रिंकू और कुलदीप मिंटू भी पहुंच गए। उन्होंने भी खराब सड़क के चलते नाराजगी जताई। धरने की वजह से आसपास जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी ट्रैफिक को दूसरे रास्ते से निकलाना शुरू कर दिया। ज्वाइंट कमिश्नर राजीव वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि अप्रैल तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें