फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत गाय लेकर थाने पहुंचे लोग, रोष जताया

Sun, 08 May 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर( फिरोजपुर)
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
 जिला एवं स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के कारण किसानों की ओर से  खेतों के ईदगिर्द लगाई गई कोबरा तारें आए दिन बेसहारा पशुओं की मौत का कारण बन रही हैं। गांव कंधवाला अरमकोट में रविवार सुबह एक गाय की कोबरा तारों में फंसकर मौत हो गई।
विज्ञापन


लोग मृत गाय को  लेकर थाना बहाववाला पहुंचे और कोबरा तार लगाने वाले किसान के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। गांव कंधवाला अमरकोट के किसान उदमीराम ने अपने खेत के चारों ओर प्रतिबंधित कोबरा तार लगा रखी है। रविवार सुबह एक गाय इन तारों की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई।

इसकी सूचना मिलते ही ग्राम सुधार वेलफेयर कमेटी सदस्य एवं अन्य गोप्रेमी मौके पर पहुंचे। घायल गाय को एक पीटर रेहडे़ में लादकर इलाज के लिए गांव दौलतपुरा की गोशाला लेकर जाया जा रहा था लेकिन गाय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इससे गो प्रेमियों में रोष है। वह मृत गाय को लेकर थाना बहाववाला पहुंचे और किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने जब आरोपी किसान पर कार्रवाई शुरू की तो उक्त किसान ने अपनी लापरवाही स्वीकार करते हुए गोसेवा के लिए 11 हजार रुपये का सहयोग दिया व दो दिन में अपने खेत के आसपास लगी कोबरा तार हटवाने का आश्वासन दिया। इसपर गो प्रेमियों ने पुलिस से अपनी शिकायत वापस लेते हुए किसानों से अपील की कि वह भी अपने खेतों के आसपास लगी कोबरा तारें हटवा लें ताकि भविष्य में कोई बेसहारा पशु इनमें फंसकर अपनी जान न गंवाए।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें