फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव धूलकोट के लोगों का प्रदर्शन

Sun, 28 Aug 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष जोध सिंह जौहल पर विजिलेंस की ओर से नशीली गोलियों के मामले में केस दर्ज करने के खिलाफ गांव धूलकोट के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान विजिलेंस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने यह केस रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जोध सिंह ईमानदार और समाजसेवा के कार्यों में बढ़कर भाग लेने वाला व्यक्ति है। वह मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष होने के नाते जहां गरीब परिवारों का मुफ्त इलाज करते रहते हैं, वहीं गांवों में नशा छुड़ाओ, रक्त दान और काला पीलिया बीमारी संबंधी जांच कैंप भी लगवा लोगों को जागरूक करते हैं।

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सिर्फ सियासी रंजिश के तहत फंसाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से जोध सिंह के खिलाफ दर्ज केज को रद्द कर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सरपंच सुखमंदर सिंह, नंबरदार गुरजंट सिंह, अवतार सिंह, गुरप्रीत सिंह, मलकीत सिंह जौहल, मंदर सिंह, लक्खा सिंह, गुरनाम सिंह, मनजीत सिंह, लाभ सिंह, गुरजीत सिंह, धक्कड़ सिंह, गुरतेज सिंह और अमृतपाल सिंह समेत बड़ी गिनती में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें