फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ मैनिफेस्टो पर आप ने निकाली विशाल रैली

Sat, 27 Aug 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अबोहर
विज्ञापन
अबोहर में शनिवार को आप के यूथ नेताओं ने रैली निकाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी अबोहर द्वारा यूथ मैनिफेस्टो लांचिंग के मौके पर एक विशाल रैली निकाली गई।
विज्ञापन


इसे यूथ इंचार्ज दीप कंबोज पार्टी के सीनियर लीडर प्रो. प्रीतम सिंह सिद्धू ने झंडी दिखाकर सीतो रोड स्थित पार्टी कार्यालय से रवाना किया। यह रैली मलोट चौक, बस स्टैंड रोड, सरकुलर रोड, गोशाला रोड, हनुमानगढ़ रोड से होती हुई वापस पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। 

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने समाज के हर वर्ग पर फोकस कर उनके लिए अलग-अलग मैनिफेस्टो तैयार किया जा रहा है। यूथ के लिए तैयार मैनिफेस्टो में कहा है कि पार्टी की सरकार के गठन पर युवाओं के लिए कम से कम 25 लाख नौकरियों के अवसर पैदा करने, शिक्षा के लिए कम से कम 10 लाख रुपये को लोन देने, सरकारी भर्तियों के लिए फार्म फीस की माफी, दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने, नशे का खात्मा करने, खेलों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पार्टी के सीनियर लीडर प्रो. प्रीतम सिंह सिद्धू, एडवोकेट राम सिंह बिश्नोई,  सुखराज औलख, उपेंद्र गोदारा, चेतन, जगदीश कंबोज, शंक धंजू, बलजीत सिंह, लक्ष्मण, सोम मोमी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें