फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे बैराज बांध विस्थापित

विज्ञापन
पठानकोट में चीफ इंजीनियर दफ्तर के सामने धरने पर बैठे बांध विस्थापित। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
शाहपुर कंडी बैराज औसती संघर्ष कमेटी ‘जैनी जुगियाल’ की ओर से अवैध तौर पर भर्ती किए लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर चीफ इंजीनियर दफ्तर के सामने स्थायी धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया। प्रधान दयाल सिंह समेत अन्य प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह कई बार धरना लगा चुके हैं। कई तरह से प्रशासन को जगाने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। इस बार वह स्थायी तौर पर धरना लगाकर बैठेंगे। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती वह धरने पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन उनके धैर्य की परीक्षा ना ले। अगर प्रशासन इसी तरह आश्वासन देता रहा तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संघर्ष कमेटी के प्रधान दयाल सिंह ने कहा कि 25 जनवरी को मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर शाहपुरकंडी बैराज में कार्यरत पटवारी का पुतला फूंका जाएगा।
उसे शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की जाएगी जिसने गलत दस्तावेज तैयार कर अपने रिश्तेदार को नौकरी पर रखवाया है। इस मौके पर दयाल सिंह के अलावा बसन सिंह, सरम सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, कुलदीप सिंह, गुरजंट सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्थापितों का जो भी मामला है। उसकी सारी रिपोर्ट बनाकर डीसी पठानकोट को सौंप दी गई है। अब आगे का काम डीसी का है।
-एसके सलूजा, चीफ इंजीनियर, बांध परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें