फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस पर आरोप, सरिया गर्म कर पीठ पर लिखा थाना 6

विज्ञापन
युवक की पीठ पर लिखा थाना 6। - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
जालंधर। थाना नंबर 6 की पुलिस पर एक युवक ने चोरी के मामले का आरोपी बनाने का विरोध करने पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि पुलिस मुलाजिमों ने सरिया गर्म करके उसकी पीठ पर थाना 6 लिखा है। उसका कहना है कि पुलिस मुलाजिमों की शिकायत देने में भी उसे डर लग रहा है, फिर भी वह पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाएगा। वहीं एसीपी मॉडल टाउन ने युवक के आरोप निराधार बताते हुए कहा है कि उस पर कई थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

आबादपुरा इलाके में रहने वाले 29 वर्षीय भीमा पुत्र सूर्य प्रकाश ने आरोप लगाते हुए बताया कि दो जनवरी को उनके घर पर थाना नंबर 6 के एएसआई कश्मीरा सिंह आए थे। उन्होंने परिजनों से कहा था कि आपके लड़के को थाना नंबर 6 के एसएचओ के सामने पेश करना है। यह कहकर कश्मीरा सिंह चले गए थे। अगले दिन फिर से वह पुलिस पार्टी के साथ उसके घर आए थे। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद थाना नंबर 6 के पुलिस मुलाजिम उसे 3 जनवरी को मॉडल टाउन के एक डेरे के पास से उठाकर ले गए।
भीमा का आरोप है कि पुलिस मुलाजिम उसे थाने ले जाने के बजाये जीआरपी थाने के पास बने गेस्ट रूम में लेकर गए थे और वहां जाकर थर्ड डिग्री देते हुए जमकर पिटाई की। इसके बाद सरिया गर्म कर दोनों टांगों पर लगाया और पीठ पर थाना 6 लिख दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ जीआरपी थाने में केस दर्ज कर जेल भेजवा दिया था। वह 21 जनवरी को जेल से जमानत पर रिहा होकर घर पहुंचा है।
विज्ञापन

भीमा के अनुसार वह पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाएगा। उसने कहा कि उसे पुलिस मुलाजिमों की शिकायत करने में डर लगा रहा है। भीमा ने आरोप लगाया कि थाना नंबर 6 के मुलाजिम उसे किसी चोरी के केस में आरोपी बनाना चाहते थे, जिसका वह विरोध कर रहा था।
जीआरपी ने मामला दर्ज कर भेजा था जेल : एसीपी
मामले में एसीपी मॉडल टाउन हरिंदर गिल का कहना है कि भीमा के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। उसकी ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। थाना नंबर 6 की पुलिस ने उसे नहीं उठाया था। जीआरपी थाने में उसके खिलाफ 4 जनवरी को मामला दर्ज हुआ था। जीआरपी ने उस पर धारा 401 आईपीसी और 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। जीआरपी के अनुसार भीमा को 5 जनवरी को अदालत में पेश किया गया था। अदालत से भीमा का एक दिन का रिमांड मिला था। 7 जनवरी को उसे फिर से अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।
क्या कहते हैं जीआरपी थाना प्रभारी
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मिंद्र कल्याण ने कहा कि आरोपी भीमा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। तीनों आरोपी रेलवे का सामान चोरी करने की साजिश कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही सभी को पकड़ लिया गया था। आरोपी भीमा गिरोह का सरगना है। उसका एक दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें