फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में हिंदू बैंक खाताधारकों ने किया रोड जाम

विज्ञापन
पठानकोट में एपीके रोड पर अनशन पर बैठे हिंदू बैंक के खाताधारक। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
पठानकोट में हिंदू को-ऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों एवं शेयर होल्डरों ने एपीके रोड पर अनशन शुरू कर दिया। 80 करोड़ एनपीए के कारण आरबीआई की ओर से पैसों की निकासी पर लगाई गई पाबंदी से लोग परेशान थे। चिलचिलाती धूप में बैठने के कारण महिला खाताधारक कमलेश कटारिया बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। खाताधारकों का कहना है कि जब तक उन्हें उनके पैसे वापस नहीं मिलते तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे खाताधारक रजत प्रिंस बाली ने बताया कि चार महीने से सत्याग्रह करते हुए कांग्रेस विधायक अमित विज, भाजपा सांसद सनी देओल, पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा और आम आदमी पार्टी के पठानकोट हलका इंचार्ज सौरभ बहल से मुलाकात की गई। सभी ने आश्वासन दिया लेकिन किसी ने भी समस्या का समाधान नहीं करवाया। मजबूर होकर गांधी जयंती पर वाल्मीकि चौक में अनशन करना पड़ा। अनशन पर बैठे हिंदू को-ऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों एवं शेयर होल्डरों ने एपीके रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने पीर बाबा चौक और काली माता मंदिर से वाल्मीकि चौक जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। इस वजह से शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति रही। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी बैंक मैनेजमेंट के खिलाफ दिए जा रहे धरने में खाताधारकों का समर्थन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें