फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांव पांछटा में कांग्रेसी सरपंच पर जानलेवा जानलेवा हमला, गंभीर

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में घायल सरपंच हरजीत सिंह - फोटो : KAPURTHALA
विज्ञापन
फगवाड़ा उपमंडल में पड़ते गांव पांछटा में दूध लेने निकले कांग्रेस सरपंच हरजीत सिंह पर रास्ते में हथियारबंद युवकों ने तेजधार हथियारों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। उन्हें पहले पांछटा फिर फगवाड़ा सिविल अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी परमजीत सिंह, रावलपिंडी पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि स्थिति गंभीर होने के कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। कहा जा रहा है कि हमलावरों में उनका भतीजा भी शामिल था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

सरपंच का हालचाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे ब्लाक समिति चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह दूध लेने के लिए मोटरसाइकिल पर निकले। हमलावर पहले ही रास्ते में छिपे बैठे थे। उन्होंने रास्ता रोककर उनपर जानलेवा हमला कर दिया। वो नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपी उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों और परिजनों को पता चलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बेसुध अवस्था में सरपंच हरजीत सिंह ने मीडिया के सामने हमलावरों में अपने भतीजे का नाम लिया जिनसे उनके परिवार की कोई बोलचाल नहीं है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। डीएसपी परमजीत सिंह ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। अब तक पुलिस को बयान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें