फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियनों का मिनी सचिवालय के सामने धरना

Tue, 26 Jul 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रदेश के सात किसान संगठनों के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां), कीरती किसान यूनियन और क्रांतिकारी किसान यूनियन की ओर से मंगलवार को मिनी सचिवालय के सामने धरना दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने मांगों की पूर्ति तक संघर्ष निरंतर जारी रखने का एलान भी किया। प्रदर्शनकारी प्रदेश के किसानों के सरकारी एवं गैर सरकारी कर्ज माफ करने, खुदकुशी कर गए किसानों के परिवारों को तीन लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उनका कर्ज माफ करने की मांग कर रहे थे।

वक्ताओं ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए मांगों की पूर्ति तक संघर्ष जारी रखने की घोषणा की। इस दौरान भाकियू एकता उग्राहां के जिला अध्यक्ष पूरन सिंह दोदा, महासचिव गुरांदित्ता सिंह भागसर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरभगत सिंह भलाईआना हरबंस सिंह कोटली, सुखराज सिंह रहूडिय़ांवाली, टीएसयू के प्यारे लाल दोदा ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें