पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार की बेइंसाफी और बदले की राजनीति करने के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को डीसी कार्यालय समक्ष रोष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पुतला फूंका। उसके बाद एडीसी चरनदेव सिंह मान को देश के राष्ट्रपति के नाम का मांगपत्र भी सौंपा।
इस मौके आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता पंकज रंगा, यूथ विंग के प्रदेश व उपाध्यक्ष समरबीर सिंह सिद्धू, कीर्ति फाजिल्का ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार प्रदेश में आप को मिल रहे भारी समर्थन से बौखला गई है। पंजाब और देश में आप नेताओं, वालंटियरों और समर्थकों से बदले की भावना से सियासत करके झूठे पर्चे दर्ज करवा रही है।
इस कड़ी में दिल्ली के महरौली से विधायक नरेश यादव को मालेरकोटला कांड में झूठा फंसाया जा रहा है जबकि विधायक का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। इस मौके पर जगदीश सिंह काका बराड, जगदीप संधू, रमेश अरनीवाला, महिंद्र कचूरा, हरबंस सिंह, बूटा राम, सुल्तान रिणवा, शांतुन सियाग, कुलवंत सिंह, रमन कम्बोज, राकेश कम्बोज मौजूद थे।