फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दी क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन का प्रदर्शन

Sun, 14 Aug 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
दी क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन की ओर से रविवार को नहरी कॉलोनी में केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। साथ ही यूनियन की ओर से दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की गई।
विज्ञापन


पहले दिन की भूख हड़ताल पर सदा सिंह, जगत सिंह, लाल चंद, प्रेम कुमार और कृष्ण चंद बैठे। इस दौरान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यूनियन नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार मुलाजिम विरोधी पत्र जारी करने पर तुली हुई है। जिसने पेंशन स्कीम खत्म कर दी है और ठेकेदारी सिस्टम लागू कर मुलाजिमों की आर्थिक लूट की जा रही है।

कर्मचारियों को न तो वेतन मिल रहा है और न ही उन्हें रेगुलर किया जा रहा है। यहां तक कि आने वाले समय में दर्जा चार कर्मचारी का पद ही खत्म करने की कोशिश की जा रही है। छठे वेतन आयोग के फैसले पर कोई भी स्टाफ नहीं दिया गया।
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता रखने वाले दर्जा चार कर्मियों पर दोहरा टाइप टेस्ट लागू कर दिया गया है। बीते 12 सालों से विभाग में वर्दियों का बजट तक नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि डीसी की ओर से दफ्तरों की बिना किसी वजह जांच कर दहशत का माहौल पैदा किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरभगवान, रेवत सिंह, लखविंदर सिंह, गुरदास सिंह, लाल चंद, सुरेंदर कुमार, सरदूल सिंह, जंगीर सिंह, सुनील कुमार और लीलू राम मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें