फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन

Thu, 01 Sep 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को जिले के गांव वड़िंग में नए बन रहे टोल प्लाजा वाली जगह पर धरना प्रदर्शन किया। हनी फत्तनवाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


हनी फत्तनवाला ने कहा कि शिअद-भाजपा सरकार ने सत्ता के दौरान पंजाब में इतनी लूट मचा दी है कि हर वर्ग कर्ज की चपेट में आ गया है। अब सरकार प्रदेश की सड़कों पर टोल प्लाजा लगाकर रुपये कमाने की फिराक में है। हनी फत्तनवाला ने कहा कि सरकार विधान सभा चुनाव पास देख सड़कें बनाने के नाम पर पेड़ों की कटाई कर रही है।

इन पेड़ों को काटकर करोड़ों रुपये हड़प कर लिए गए हैं। गांव वडि़ंग जो सरायनागा और हलका मुक्तसर को जोड़ने का काम करता है। रोज यहां से किसानों की ओर से करीब 10 से 12 चक्कर तो काटना आम बात है। किसानों को यहां से इधर-उधर अपने खेतों में जाने के लिए ही कितनी बार वाहनों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ऐसी हालत में टोल प्लाजा लगने पर उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से टोल प्लाजा बंद कर लोगों को आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाने की मांग की। इस दौरान मेवा सिंह वड़िंग, सरपंच सुखदेव सिंह, मनदीप सिंह, मनिंदर सिंह, हरभगवान सक्कांवाली, पूर्व सरपंच खड़क सिंह, इकबाल सिंह संगूधौण मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें