फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन टीचिंग स्टाफ का धरना-प्रदर्शन

Wed, 07 Sep 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
हाईकोर्ट की ओर से नॉन-टीचिंग स्टाफ की मांगों के हक में दिए फैसले को पंजाब सरकार की ओर से अमल में न लाए जाने के रोषस्वरूप नॉन टीचिंग स्टाफ ने बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने एमएमडी डीएवी कॉलेज में प्रिंसिपल के दफ्तर के सामने धरना देकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


नॉन-टीचिंग स्टाफ के स्थानीय यूनिट के अध्यक्ष जसविंदर बाघला और सचिव प्रदीप बांसल ने बताया कि उनकी जायज मांगें एक दिसंबर 2011 के अनुसार पे स्केल लागू करना, नौकरी के दौरान नॉन-टीचिंग कर्मचारी की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्य को नौकरी देना, प्रमोशन मामलों की मंजूरी देना बीते काफी लंबे समय से लटकती आ रही हैं।

पंजाब सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही। वहीं इन मांगों के बारे में हाईकोर्ट की ओर से कर्मचारियों के हक में फैसला भी आ चुका है। इस दौरान जतिंद्र कुमार, मुकट बिहारी, राजिंद्र प्रसाद, रिंकू कुमार, प्यारे लाल, विनोद कुमार, भूपति प्रसाद और इंदु रानी मौजूद रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें