प्राइवेट कॉलेज नॉॅन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन पंजाब (एडेड एवं अन एडेड) के निर्देश पर एचएमवी और डीएवी कॉलेज के नॉन टीचिंग कर्मचारियों की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश प्रधान मदन लाल खुल्लर ने यूनियन की लंबित मांगों के बारे में अवगत करवाते हुए राज्य सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सरकारी कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों की तरह उन्हें पे-पैरिटी दी गई थी। उनकी तरह ही एडेड कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों को लाभ और भत्ते मिलते आए हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन की मुख्य मांगें 1 दिसंबर 2011 से संशोधित ग्रेड पे और स्केलों का नोटिफिकेशन जारी करना, बढ़ा हुआ मेडिकल भत्ता व हाउस रैंट का नोटिफिकेशन जारी करना आदि हैं।
उन्होंने सरकार से अपील की है कि नॉन टीचिंग कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर पीसीएनटीयू पंजाब के सह सचिव लखविंद्र सिंह, एचएमवी यूनिट के प्रधान रमन बहल और सचिव रवि मैनी मौजूद थे।