फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के वर्करों का थाना लंबी के सामने धरना

Fri, 12 Aug 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वर्कर की मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर पार्टी वर्करों ने शुक्रवार को थाना लंबी के सामने धरना दिया। इस दौरान ही उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि गांव फतेहपुर मनियां में अकाली सरपंच ने अपने गुंडा तत्वों को साथ लेकर उनके वर्कर के घर में घुसकर उससे मारपीट की।

उनका आरोप था कि लंबी थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने से आनाकानी कर रही है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह बैंस ने धरनाकारियों को विश्वास दिलाया कि वे खुद गांव फतेहपुर मनियां में जाकर जांच करेंगे, जो भी मामला होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह शनिवार सुबह 11 बजे तक पूरा मामला हल कर देंगे।

धरना समाप्त करते हुए आप नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उनकी ओर से ब्लॉक व जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान इंद्रजीत सिंह, नवदीप सिंह, रमेश कुमार, जसदेव सिंह संधू, काका मलोट, गुरचरण सिंह, नरेंदर सिंह, गुरप्रकाश सिंह, प्रितपाल सिंह, बलदेव सिंह आजाद और सतपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें