प्रदेशभर से 4500 पेंशनरों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है।
- फोटो : Demo Pic
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में कांग्रेस की ओर से जगजीत सिंह हनी के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस दौरान पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
प्रदर्शनकारियों ने आतंकवादी संगठनों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग भी की। हनी फत्तनवाला ने कहा कि पाक लगातार देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री मात्र बयानबाजी तक ही सीमित हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द शहीद हुए फौजियों की शहादत का बदला लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जल्द से फोर्स अटैक कमेटी बनाकर जम्मू कश्मीर में छिपे आतंकवादियों का खात्मा करे। इस दौरान बलजिंदर सिंह काला, रॉबी बराड़, बंटी कुमार, बबलू बराड़, मनी चड़ेवान, शिवराज सिंह, राजा बराड़, सुमित बराड़, मनजीत सिंह, पप्पी बजाज, इकबाल सिंह और गुरप्रीत बराड़ मौजूद थे।