बस्ती शेख के खाली प्लॉट में लगे प्राचीन शिव मंदिर पहाड़ी वाला का बोर्ड उतारने गई नगर निगम की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने गुस्से में आकर निगम मुलाजिमों के साथ धक्का मुक्की की, जिस वजह से टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
लोगों के अनुसार यह जगह मंदिर की है, जिस पर लगे बोर्ड को हटाने के लिए निगम टीम आ गई। लोगों के कड़े विरोध की वजह से निगम टीम को बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा। विज्ञापन विभाग के दर्शन कुमार ने कहा कि निगम को शिकायत मिली थी कि प्लॉट में अवैध बोर्ड लगा है, लेकिन टीम को यह मालूम नहीं था कि यह जगह मंदिर की है।
इसलिए टीम बिना कार्रवाई के वापस लौट आई। उन्होंने कहा कि निगम टीम ने मॉडल हाउस के आसपास के इलाकों में कार्रवाई करते हुए अवैध लगे बोर्ड को उतरवाया।