फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों के समर्थन में कांग्रेसी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के समक्ष दिया धरना

विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर) में आंगनवाड़ी वर्कर कांग्रेस प्रत्याशी आंवला के चुनावी कार्यालय के समक्ष धर - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
ऑल इंडिया आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर यूनियन पंजाब (एटक) द्वारा शुक्रवार को कांग्रेसी प्रत्याशी रमिंदर आंवला के चुनावी कार्यालय के समक्ष पक्के तौर पर धरना लगाया। यही नहीं यूनियन की पांच मेंबर कुसुम लता, आशा ढाबा, कैलाश छप्पड़ीवाला, कृष्णा बस्ती भूमन शाह व प्रकाश भूख हड़ताल पर बैठ गईं।
विज्ञापन

प्रांतीय प्रधान सरोज छप्पड़ीवाला तथा प्रांतीय सचिव सुनील कौर बोदी ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर अपनी मांगों के समर्थन में पिछले चार दिनों से संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जलालाबाद से उपचुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी रमिंदर आंवला ने उनसे वादा किया था कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से समय लेकर उनकी बैठक करवाएंगे, लेकिन अभी तक उनकी किसी भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के साथ बैठक नहीं करवाई है। आंगनवाड़ी वर्करों का 1500 रूपये तथा हैल्परों का 750 रूपये केंद्र सरकार ने बढ़ाया था, परन्तु पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से बढ़ाया मान-भत्ता भी काट लिया। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों/हैल्परों को मिनीमम वेज देने की बात कही थी। जिसकी सी.डी. की वीडियो पंजाब सरकार को भेज दी गई थी। उन्होंने कहा कि अगर बातचीत का समय न दिया तो शनिवार को सी.डी. की वीडियो भूख हड़ताल वाले स्थान पर चलाई जाएगी तथा मुख्यमंत्री द्वारा शपथ ग्रहण करके किए वादे लोगों को दिखाए जाएंगे। इस मौके पर निर्मला, अर्पना, नीलम, राज, हरजीत ढंडियां, आशा चक्क दुमाल, हरजिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, बिमला रानी, प्रकाश घुबाया, बिमला, रीतू, मनजिंदर कौर अबोहर, जसविंदर कौर, रेनूका, हरजीत ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन

फोटो संख्या-11एफजेडआरपी02एच
कैप्शन-- जलालाबाद (फिरोजपुर) में कांग्रेसी प्रत्याशी आंवला के चुनाव कार्यालय के समक्ष धरना देतीं आंगनबाड़ी वर्कर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें