फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के भुगतान को लेकर आढ़तियों का रोष धरना 

Thu, 24 Nov 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
विज्ञापन
मोर्चा खोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धान की फसल का भुगतान न होने के रोष स्वरूप आढ़तियों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके तहत आढ़ती एसोसिएशन की तरफ से स्थानीय नई दाना मंडी में मार्केट कमेटी दफ्तर के आगे रोष धरना दिया गया और 25 नवंबर से हर रोज सुबह 11 से दोपहर 2 बजे चक्का जाम करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन सिंह मत्ता ने कहा कि वह भले ही किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों, लेकिन सबसे पहले उन्हें आढ़ती वर्ग के हित प्यारे हैं। इस आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए वह किसी भी तरह की कुर्बानी से गुरेज नहीं करेंगे।

एसोसिएशन के महासचिव अशोक गोयल ने कहा कि फेडरेशन आफ आढ़तिया एसोसिएशन पंजाब की तरफ से प्रांतीय प्रधान विजय कालड़ा की अगुवाई में धान का 15 हजार करोड़ बकाया जारी करवाने के लिए 25 नवंबर से संघर्ष का आह्वान किया गया है जिसमें आढ़तियों के साथ साथ किसान, मजदूर, मुनीम भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।
विज्ञापन


रोष धरने में जगदीश सिंह मक्कड़, सोहन सिंह बरगाड़ी, सुखदेव सिंह संधू, श्याम लाल गोयल, महिंदर ऐरन, बैजनाथ बांसल, संजय मित्तल, राज कुमार गोयल भी हाजिर हुए। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें