कन्या महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने रोपड़ में आयोजित वार्षिक ट्रेनिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन किया।
इस ट्रेनिंग कैंप में विविध प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़िया प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
एकल ड्रिल कंपीटिशन में विद्यालय की छात्रा अंडर ऑफिसर रमनदीप कौर ने दूसरा स्थान और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सार्जेट मनप्रीत कौर ने विशेष पुरस्कार जीता।
शिविर के दौरान रक्तदान कैंप में मनप्रीत कौर और प्रिया शर्मा ने मैडल हासिल किए। विद्यालय प्राचार्या डॉ. अतिमा शर्मा ने बताया कि सार्जेट प्रिया शर्मा ने कैंप की बेस्ट कैडेट की ट्रॉफी जीती है। स्पोर्ट्स में कन्या महाविद्यालय की कैडेट्स ने प्रथम स्थान जीता है। डॉ. शर्मा ने विजेता छात्राओं को जीत की बधाई दी।