संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। निजी यूनिवर्सिटी में वीरवार दोपहर एक छात्रा की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान तेलंगाना निवासी लक्ष्मी के रूप में हुई है। वह बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा थी और हॉस्टल में रहती थी।
यह घटना ब्लॉक नंबर 57 में करीब 12 बजे हुई। छात्रा गंभीर रूप से घायल मिली, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया पर बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके पंजाब पहुंचने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस छात्रा के दोस्तों और सहपाठियों से भी जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम परिजनों की मौजूदगी में ही करवाया जाएगा।