फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मारपीट के दौरान गर्भवती महिला का हुआ गर्भपात भ्रूण लेकर परिजनों ने दिया थाने में धरना, डीसीपी बोले- होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। मारपीट के दौरान घायल गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। 10 दिन पहले बस्ती बावा खेल थाने के तहत आते न्यू रत्न नगर में बच्चों की लड़ाई के बाद दो परिवार भिड़ गए। इस दौरान 6 माह की गर्भवती महिला का गर्भपात होने के बाद भ्रूण लेकर पीड़िता का पति सोनू सिंह रिश्तेदारों और नजदीकियों के साथ थाने में पहुंचा। सभी ने वहां पर जमकर हंगामा किया और भ्रूण को थाने में रखकर धरना दिया। परिजनों का आरोप है कि जिस दिन मारपीट हुई, उसकी शिकायत उसी दिन थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। डीसीपी जगमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस थाना बस्ती बावा खेल के स्टाफ ने कहा कि शिकायत के बाद मारपीट की धारा 323 के तहत केस दर्ज किया था। वीरवार को ही परिवार वाले गर्भवती महिला की गर्भपात होने की रिपोर्ट लेकर पहुंचे। डॉक्टर की रिपोर्ट पर केस में लगी धाराएं बदल जाएंगी। जबकि पीड़ित महिला के परिजन कह रहे हैं कि पुलिस ने 10 दिन में अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं की है।
पीड़ित महिला के पति सोनू सिंह ने कहा कि बेटी को मोहल्ले की एक महिला ने पीटा था और चांटे मारे थे। वह और उनकी पत्नी इसका उलाहना देने उनके घर गए थे। महिला के बेटे और बहू ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें मोहल्ले में पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान पड़ोसियों ने उसकी गर्भवती पत्नी के पेट में लात-घूंसे मारे। जिसके बाद उसकी सेहत बिगड़ गई। उसी दिन ने में शिकायत दर्ज करवाई और उसके बाद पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन 10 दिन बाद इलाज के दौरान ही पेट में 6 माह के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें