फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम जूनियर इंजीनियरों की हड़ताल शुरू

Wed, 22 Jul 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर को तरक्की और तय वेतनमान न मिलने से पूरे राज्य के पावरकॉम जूनियर इंजीनियर बुधवार से हड़ताल पर चले गए। 23 दिन तक हड़ताल पर रहने वाले जूनियर इंजीनियरों ने डिफाल्टर राशि इकट्ठा व कनेक्शन चेकिंग करने से इंकार कर दिया है। इससे बिजली चोरी होने के मामले बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन



उधर, जूनियर इंजीनियर आफ काउंसिल नेेे पूरे राज्य में 13 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान कर दिया है। अब 13 अगस्त तक न तो कोई विभागीय डिफाल्टरों से राशि इकट्ठा करने जाएगा, न ही बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। इसके चलते बिजली चोरी होने से सीधा नुकसान विभाग को होना तय है।


  काउंसिल आफ जूनियर इंजीनियर की ओर से की गई इस हड़ताल से पूरे राज्य में बुधवार को पावरकॉम की लैबोरेटरी व स्टोर पर काम नहीं हो सका। जिले के सभी जूनियर इंजीनियर हड़ताल पर चले गए। इसके चलते लोगों के घरों में लगने वाले मीटरों का काम काफी हद तक प्रभावित हुआ। लैबोरेटरी में मीटर की जांच नही हो सकी। इससे बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




उधर काउंसिल आफ जूनियर इंजीनियर के आरके चौधरी का कहना है कि सरकार ने काउंसिल को भरोसा दिया था कि उनकी मांगें जल्द मानी जाएंगी। वहीं मांगें न माने जाने से काउंसिल ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह भूख हड़ताल पटियाला में शुरू की गई है जो 13 अगस्त तक होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को कोई समस्या होती है तो वे उसे जरूर हल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें