फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल परिवार से संबधित बस ने ली एक और जान

Tue, 21 Jul 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फगवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फगवाड़ा में बादल परिवार से संबंधित कंपनी ए टू जेड के बस चालक ने जीटी रोड पर चहेड़ू के पास एक मोटरसाइकल में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया तथा पीछे बैठी उसकी बहन की मौत हो गई। पहले तो पुलिस ने मौके पर लोगों को बस की फोटो नहीं खींचने दी तथा बाद में दबाव बढ़ता देख कर बस थाना सदर ले जाई गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। सदर पुलिस ने जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन



सिविल अस्पताल में भर्ती हरजिंदर सिंह पुत्र हरदीप सिंह वासी सैमी पिंड जालंधर ने बताया कि वह अपनी रिश्ते में बहन लगती जसविंदर कौर पत्नी सबेग सिंह निवासी गांव कलेरा के साथ उसकी दवा लेकर वापस गांव जा रहे था। चहेड़ू के पास पीछे से आ रही ए टू जेड कंपनी की तेज रफतार ने ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी बहन जसविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गया।



मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियोें ने बताया कि जब उन्होंने बस की फोटो लेनी चाही तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और बताया कि बस मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया से संबंधित है। इस पर लोग भड़क गए। लोगों का दबाव बढ़ने पर पुलिस बस को सदर ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने संबंधी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  सिविल अस्पताल भेजी है है। वीआईपी मामला होने के कारण पुलिस चुप्पी साधे है। चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें