फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी गैंग के ४१ अपराधियों की पुलिस को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में ‘ईरानी गैंग’ के 41 अपराधियों की सक्रियता की सूचना पर लुधियाना पुलिस चौकस हो गई। वहीं कपूरथला की पुलिस भी मुस्तैद है। लुधियाना के बाद कपूरथला का फगवाड़ा सब डिवीजन सूबे का दूसरा बड़ा व्यापारिक शहर है। इस लिहाज से यह गैंग लुधियाना के अलावा फगवाड़ा को भी निशाना बना सकता है।
विज्ञापन

लुधियाना में इस गैंग के आने की सूचना के बाद सीपी राकेश अग्रवाल ने जगह -जगह गैंग के 41 अपराधियों की फोटो वाले पोस्टर चस्पा करवा दिए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस गैंग से बचने और इनकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस की ओर से जारी इस पोस्टर में साफ तौर पर बताया गया है कि ये लोग सिविल वर्दी में खुद को पुलिस कर्मी व अधिकारी बताकर आतंकी हमाल होने की आशंका का हवाला देकर व्यापारियों की दुकानों की तलाशी लेने की आड़ में लूट करते हैं। ये सुनसान इलाकों में अकेली महिलाओं वाले घरों को भी निशाना बनाते हैं। इसलिए महिलाएं घरों का दरवाजा बिल्कुल न खोलें या किसी वारदात की आशंका हो तो आपात स्थिति में पुलिस या आस पड़ोस के लोगों को जरूर बुलाएं। एसएसपी कपूरथला हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि जिले में ऐसा गैंग सक्रिय नहीं है न ही ऐसी कोई वारदात हुई है, फिर भी जनता की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स को सतर्क कर दिया गया है। लोग भी जागरूक रहें और कोइ संदिग्ध नजर आए तो इसकी सूचना पुलिस थाने या फिर टोल फ्री नंबर 112 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें