फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बुजुर्ग महिला से चेन छीनने वालों के पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जारी

Mon, 21 Oct 2024 11:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर जिले में दिखी आरोपियों की मूवमेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। तीन दिन पहले बुजुर्ग महिला की पठानकोट में चेन छीनने वाले आरोपियों की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज वायरल कर दी है। डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान ने कहा कि थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को नरेया सनवाल निवासी अमन विहार सैली रोड ने बयान दर्ज करवाए थे कि उनकी माता पुष्पा सनवाल 88 वर्षीय 18 अक्तूबर को दूध लेने के लिए घर से गई थी। जब उक्त बुजुर्ग वापस आने लगी तो एक अज्ञात युवक झपट मार बुजुर्ग के गले से सोने की चेन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर दो अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज करके तलाश शुरू की। वहीं, जब पुलिस ने आरोपियों के रूट को सीसीटीवी के माध्यम से खंगाला तो सामने आया कि यह आरोपी गुरदासपुर की तरफ फरार हो गए हैं। हालांकि यह एक आरोपी का काम नहीं था और यह दोनों बाहरी शहरों से आकर लूट की वारदात को अंजाम देकर गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक स्पोटर्स बाइक का इस्तेमाल किया। डीएसपी ने कहा कि बाहरी शहरों की पुलिस के साथ तालमेल करके आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है और वहीं, पुलिस ने आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल की है।
विज्ञापन


फोटो: 01 सीसीटीवी में कैद स्नेचर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें