संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। जिला पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में फरीदकोट और कोटकपूरा में नशों के विरुद्ध कासो ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीमों ने नशे के प्रमुख केंद्रों में संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली और पूछताछ की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बैंस ने फरीदकोट के दशमेश नगर समेत कई क्षेत्रों में कार्रवाई की निगरानी की। कोटकपूरा में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह और पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने अभियान का नेतृत्व किया। जैतो चुंगी, छज्ज घड़ा मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला और वाहनों की विशेष नाकाबंदी कर जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन ऑपरेशनों का उद्देश्य नशा तस्करी की आपूर्ति शृंखला तोड़ना और कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
फ़ोटो 24 frd 1, फ़ोटो 24 frd 2