फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, फायरिंग में दो जख्मी

विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती गांव बुद्धोबरकत में हमले के दौरान घायल हुआ पुलिस कर्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दसूहा (होशियारपुर)। इलाके के गांव बुद्धोबरकत में मंगलवार देर रात नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की जिसमें दो लोग जख्मी हो गए। लोगों के हमले में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी दसूहा बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि मंगलवार रात 112 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत आई थी कि गांव बुद्धोबरकत में नशे का कारोबार चल रहा है। दसूहा थाना से एसआई सरबजीत सिंह एवं एसआई सुखदेव दोनों गांव बुद्धोबरकत रवाना हो गए। वे वहां के पूर्व सरपंच भूपिंदर सिंह के घर पहुंचे और सहयोग करने की मांग की। भूपिंदर सिंह की पत्नी गांव की मौजूदा सरपंच भी हैं। भूपिंदर सिंह पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। इसी दौरान अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए और दोनों पुलिस मुलाजिमों पर हमला कर दिया। अपनी आत्मरक्षा में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें 2 लोग जख्मी हो गए। घायल पुलिस मुलाजिमों का इलाज दसूहा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में कुल 24 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें