जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने कोविड-19 में स्थानीय लोगों को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था को पुख्ता करते हुए पुलिस अस्पताल को खोल दिया है। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने दी। वे कैंप के इंचार्ज हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस अस्पताल में पुलिस कर्मचारियों का टीकाकरण चल रहा है, जो कोविड 19 विरुद्ध लड़ाई में फ्रंट लाइन योद्धा हैं। लेकिन अब कोरोना के संक्रमण बढ़ने से अस्पताल में स्थानीय लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। कानून व्यवस्था को कायम रखने के अलावा पुलिस की तरफ से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक पुलिस अस्पताल में 3168 को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें से 789 पुलिस कर्मचारी, 143 पारिवारिक सदस्य और 2236 स्थानीय नागरिक शामिल हैं।