जालंधर। देहात पुलिस के सीआईए-2 की टीम ने शराब तस्कर राकेश कुमार उर्फ टोनी को 96 बोतल अवैध शराब व होंडा सिविक कार सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसएसपी जालंधर देहाती नवीन सिंगला ने दी। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ -2 देहाती के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पुष्प बाली की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने चिट्टी मोड़ लांबड़ा में नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर एक काले रंग की कार को रोक कर तलाशी ली। इस दौरान कार में से 96 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर थाना लांबड़ा में मामला दर्ज कर पूछताछ की, तो पता चला कि आरोपी साल 2012 से शराब तस्करी का धंधा कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।