फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत मुलाजिमों को पुलिस ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरामेडिकल और सेहत कर्मचारी यूनियन ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मियों की ओर से अकारण मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए डीएसपी जगदीश राज अत्री और अन्य पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं का आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन पर डंडे उठा कर उन्हें धमकाया और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की पर्ची थमा दी। पैरामेडिकल और सेहत कर्मचारी यूनियन नेता जसविंदर सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब शहर में विदेश से आए यात्रियों को ट्रेस करने और उनपर सरकार की तरफ जारी किए गए स्टीकरों को लगाने की ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान शहर के घंटा घर चौक पर पुलिस की तरफ से नाका लगाया था, जहां पर हम दोनों को रोक लिया गया। पूछताछ के बाद वे उनपर डंडे बरसाने लगे। डीएसपी जगदीश राज अत्री से फोन पर बात की गई तो उनका कहना था कि मारपीट की बात बेबुनियाद हैं और किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। डीएसपी ने आरोप लगाया कि उलटा सेहत कर्मियों ने पुलिस कर्मियों से गलत व्यवहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें