फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में कुत्तों के आतंक के साए में जी रहें लोग, चार दिन में 150 लोग हुए डॉग बाइट का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के साथ-साथ पठानकोट के लोग अब लावारिस कुत्तों के आतंक के साए में जी रहे हैं। जिला भर में दिन-ब-दिन डॉग बाइट के केस बढ़ते जा रहे हैं। पिछले चार दिनों से 150 से अधिक लोग सिविल अस्पताल से एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सेहत विभाग ने कोरोना को लेकर प्रबंध कर रखे हैं, लेकिन लावारिस कुत्तों से लोगों को बचाने के मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने कुछ खास प्रबंध नहीं किया। बता दें, शनिवार को सिविल अस्पताल में डॉग बाइट के 22 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले ढांगू रोड, सैली रोड, सैली कुलियां, जुगियाल एरिया के हैं। नगर निगम हेल्थ ब्रांच के मेडिकल अफसर डॉ. एनके सिंह का कहना है कि सोमवार से डॉग स्ट्रलाइजेशन का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें