फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने लिया प्रशिक्षण प्रक्रिया का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। पंजाब पुलिस में भर्ती होने के इच्छुकों को निशुल्क प्रशिक्षण देने की शुरुआत कपूरथला पुलिस ने की है। इसमें 50 लड़के-लड़कियों को सिखलाई दी जाएगी। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने रविवार को पुलिस लाइन में एसपी जसबीर सिंह, डीएसपी संदीप सिंह मंड, डीएसपी शहबाज सिंह व अन्य अधिकारियों समेत प्रशिक्षण प्रक्रिया का जायजा लिया।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की ओर से जिला पुलिस कैडर में 2016 व पंजाब आर्मड पुलिस में 2346 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस संबंधी युवाओं को तैयार किया जा रहा है। कुल पदों में से 33 फीसदी लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। पंजाब पुलिस के प्रशिक्षकों की ओर से 1600 मीटर दौड़, हाई जंप व अन्य प्रशिक्षण मुहैया करवाया जा रहा है।
युवाओं की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर 98148-35465, 98140-22252, 94635-41523 व 97799-07910 जारी किए गए हैं। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मनजीत सिंह, नरविंदर सिंह, चीफ ड्रिल इंस्पेक्टर जागीर सिंह, ट्रैफिक एजुकेशन सेल प्रभारी एएसआई गुरबचन सिंह व एएसआई कुलवंत सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें