फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पुलिस ने गश्त के दौरान दो तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भुलत्थ (कपूरथला)। दो थानों की पुलिस ने गश्त के दौरान दो नशा तस्करों को काबू किया है। जिनके पास से 12 ग्राम हेरोइन व 15 किलो डोडे चूरापोस्त बरामद हुए हैं। पहले मामले में थाना सुभानपुर पुलिस ने गांव डोगरांवाल गेट के नजदीक आरोपी को 12 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा है। वहीं, दूसरे मामले में थाना भुलत्थ पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को काबू कर 15 किलो डोडे चूरापोस्त बरामद किए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना सुभानपुर के एसएचओ कंवरजीत सिंह ने बताया कि एएसआई सुखविंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान गांव हमीरा से थोड़ा पीछे डोगरांवाल गेट के पास एक व्यक्ति काबू किया। जिसमे पुलिस को देख हाथ में पकड़ा मोमी लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की। जिसमे उसने अपना नाम कश्मीर सिंह उर्फ शीरा निवासी जगजीत नगर हमीरा बताया। वहीं, पुलिस टीम ने उसकी ओर से फेंके गए मोमी लिफाफे की जांच में 12 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दूसरी तरफ थाना भुलत्थ के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ दौरान उसने अपना नाम सतनाम सिंह निवासी गांव लिट्टां बताया। जिसके कब्जे से पुलिस टीम को 15 किलो डोडे चूरापोस्त बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें