फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन व अफीम के साथ पांच तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने हेरोइन और अफीम के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार किए हैं,। एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए तस्करों से आधा किलो से अधिक अफीम और पचास ग्राम हेरोइन बरामद हुई हैं। उधर, थाना सदर फिरोजपुर व कुलगढ़ी पुलिस ने रविवार को छह तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस के मुताबिक एसटीएफ के एएसआई बलदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि तस्कर कुलविंदर सिंह व दविंदर सिंह हेरोइन बेचते हैं। उक्त दोनों आरोपी बलजिंदर सिंह वासी गांव कूंडे से हेरोइन खरीदते हैं और आगे लोगों को बेचते हैं। एसटीएफ स्टाफ ने गांव मधरे नाकाबंदी कर कुलविंदर सिंह व दविंदर सिंह को काबू कर लिया,। तलाशी ें दोनों के पास से पचास ग्राम हेरोइन मिली।
इसी तरह थाना कलुगढ़ी पुलिस के मुताबिक एसटीएफ के एएसआई भगवान सिंह को गुप्त सूचना मिली कि गुरमीत सिंह, राजू व गुरमेल सिंह अफीम बेचते हैं। ये श्रीगंगानगर व अन्य जगहों से अफीम लाकर लोगों को सप्लाई करते हैं। पुलिस ने बजीदपुर के पास तीनों तस्करों को काबू कर लिया। तलाशी में पांच किलो पांच ग्राम अफीम बरामद हुई है। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई नछत्तर सिंह के मुताबिक तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें