फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Punjab Visit: हाई अलर्ट पर जालंधर, कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी; डीजीपी गौरव यादव ने संभाली कमान

Thu, 16 Jul 2026 01:41 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

विशेष डीजीपी (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले एनएच-44 पर अनावश्यक यात्रा से बचें। जिन लोगों को यात्रा करना जरूरी हो, वे निर्धारित समय से पहले या बाद में सफर करें।
विज्ञापन
स्टेशन पर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते डीजीपी पंजाब गौरव यादव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जालंधर दौरे से पहले पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। प्रधानमंत्री पुनर्निर्मित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। पंजाब पुलिस ने रेलवे स्टेशन, कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन




डीजीपी गौरव यादव स्वयं जालंधर पहुंचे और कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उनके साथ पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह सहित कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के रूट, रेलवे स्टेशन और कार्यक्रम स्थल पर चप्पे-चप्पे की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के तहत डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विभिन्न जिलों से एसएसपी रैंक के अधिकारियों को भी सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

ट्रैफिक डायवर्जन, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

कड़ी सुरक्षा और नाकाबंदी के चलते रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। विशेष डीजीपी (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले एनएच-44 पर अनावश्यक यात्रा से बचें। जिन लोगों को यात्रा करना जरूरी हो, वे निर्धारित समय से पहले या बाद में सफर करें।

ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस

सुरक्षा कारणों से कई रूट डायवर्ट किए गए हैं, जिससे शहर में कई जगह लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एंबुलेंस चालक शेर सिंह ने बताया कि वह मरीज को मुकेरियां से डीएमसी अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन भारी जाम के कारण रास्ते में फंस गए।

जनता की सुविधा का भी रखा जाएगा ध्यान

प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री करीब 3:40 बजे जालंधर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोकना नहीं है। जहां आवश्यक होगा, वहां वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा और ट्रैफिक प्रतिबंध न्यूनतम समय के लिए ही लागू किए जाएंगे, ताकि लोगों को कम से कम असुविधा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें