फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीपीओ व पुलिस मुलाजिमों पर लोगों ने मिर्च पाउडर डालकर लाठियों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद में ग्राम पंचायत बोदल पीरके की सड़क पर अवैध तरीके से लगाए गए गेट को तोड़वाने गए बीडीपीओ और पुलिस पर लोगों ने लाल मिर्च पाउडर डालकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने बीडीपीओ और पुलिस मुलाजिमों को लाठियों से पीटकर खदेड़ा। यही नहीं जेसीबी मशीन पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। उधर, थाना अमीर खास पुलिस ने शनिवार को सोलह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा ग्राम पंचायत पीरके की सड़क पर अवैध रूप से कब्जा करके वहां पर गेट लगा लिया था। कब्जे को हटवाने के लिए ग्राम पंचायत बोदल पीरेके में गुरुहरसहाए के बीडीपीओ सर्बजीत सिंह, पंचायत सचिव गुरमीत सिंह, नायब तहसीलदार बलदेव सिंह सहित सरपंच जसविंदर सिंह पहुंचे। बीडीपीओ ने आदेश जारी किया कि गांव की नई बनी सड़क पर लगाए गए चारदीवारी के गेटों को हटाया जाए, जिसके लिए उनके द्वारा फोर्स की मांग की गई। पुलिस टीम वहां पहुंच गई। बीडीपीओ ने घटनास्थल पर मौजूद शेर सिंह व बलकार सिंह वासी बोदल पीरेके को नाजायज किए सरकारी गली पर कब्जे व गेट हटवाने के लिए कहा किंतु उनकी बात सुनने की बजाए आरोपियों ने टीम के साथ बहसबाजी करनी शुरू कर दी। इतने में घरों से निकले अशोक सिंह, शेर सिंह, बलकार सिंह, अमनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, प्रीतम सिंह, बिमला रानी, मुख्तयारो बाई, दुर्गो बाई, कक्कन सिंह, लालो बाई, विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, बलवीर सिंह, मलकीत सिंह, राणो बाई व मलकीत सिंह वासी बोदल पीरेके और 14-15 व्यक्ति और महिलाएं आ गईं। जिन्हें अधिकारियों व पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो शेर सिंह, लालो बाई, राणो बाई, दुर्गो बाई व बिमला रानी ने अपने हाथ में लाल मिर्च पाउडर डालकर हमला बोल दिया। एक व्यक्ति ने जेसीबी पर पत्थर चलाया जिससे जेसीबी की मशीन का शीशा टूट गया। पुलिस ने सोलह आरोपियों पर मामला दर्ज कर शेर सिंह, अशोक सिंह, बलविंदर सिंह, बिमला रानी व मुख्तयारो बाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी सभी लोग वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें