फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द रेवन्यू पटवार यूनियन पंजाब ने किया काम-काज ठप्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। द रेवन्यू पटवार यूनियन पंजाब व द रेवन्यू कानूनगो एसोसिएशन पंजाब के सदस्यों ने काम ठप करने का एलान कर दिया है। एसोसिएशन ने काम के ठप होने का ठीकरा पंजाब सरकार के सिर फोड़ा है। दोनों एसोसिएशनों ने संयुक्त रूप से की एक प्रेस वार्ता में इसका एलान किया।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान पंजाब प्रधान हरवीर सिह ने कहा कि सरकार के झूठे वादों के कारण 6800 गांवों का काम ठप कर दिया गया है। उनकी मांग है कि 3 हजार खाली पद भरे जाएं, नई भर्ती हुए 950 पटवारियों को उनकी तनख्वाह दी जाए, नायाब तहसीलदारों में 100 प्रतिशत का कोटा दिया जाए व छठे पे कमीशन में संशोधन किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी न की गईं तो पूरी तरह से कलम छोड़ हड़ताल पर भी जा सकते हैं। वह सरकार से मांग करते हैं कि किए गए वादे जल्द पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें