फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की होगी मरम्मत, 5.29 करोड़ की लागत से होगी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। शहर में लंबे समय से जर्जर सड़कों और गलियों का निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू किया गया। विधायक अमित विज ने सभी निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने वार्ड 38 म्यूनिसिपल कॉलोनी में 4 करोड़ 85 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण और वार्ड 30 के उत्तम गार्डन कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इन गलियों में 25 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। वहीं, ब्रह्माशैल की सड़क का निर्माण कार्य भी 10 लाख की लागत से होगा। इसके अलावा वार्ड 38 मीरपुर कॉलोनी में 9.38 लाख रुपये से गली का निर्माण करवाया जाएगा। इस दौरान विधायक ने सिविल अस्पताल में 22 लाख की लागत से बन रही शेड के निर्माण कार्य का जायजा लिया और फिर रेहड़ी मार्केट में 1 करोड़ 23 लाख से करवाए जा रहे सौंदर्यीकरण के काम का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता आशीष विज और मेयर पन्ना लाल भाटिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें